जरुरी जानकारी | कृषि, ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में मामूली घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति इस साल अप्रैल में मामूली रूप से कम होकर क्रमश: 3.48 प्रतिशत और 3.53 प्रतिशत रही।

नयी दिल्ली, 20 मई कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति इस साल अप्रैल में मामूली रूप से कम होकर क्रमश: 3.48 प्रतिशत और 3.53 प्रतिशत रही।

इससे पहले, मार्च महीने में दोनों श्रेणियों में महंगाई दर 3.73 प्रतिशत और 3.86 प्रतिशत रही थी।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि कृषि श्रमिकों (सीपीआई-एएल) और ग्रामीण श्रमिकों (सीपीआई-आरएल) के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अप्रैल, 2025 में एक-एक अंक बढ़कर क्रमश: 1,307 और 1,320 पर पहुंच गया।

मार्च महीने में कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक क्रमश: 1,306 अंक और 1,319 अंक था।

बयान के अनुसार, ‘‘कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अप्रैल, 2025 में मुद्रास्फीति दर क्रमशः 3.48 प्रतिशत और 3.53 प्रतिशत रही जबकि अप्रैल, 2024 में यह 7.03 प्रतिशत और 6.96 प्रतिशत थी।

वहीं मार्च, 2025 में सीपीआई-एएल के लिए महंगाई दर 3.73 प्रतिशत और सीपीआई-आरएल के लिए 3.86 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें