देश की खबरें | उपचुनावों के परिणाम मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास पर मुहर: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा के उपचुनावों में पार्टी को मिली सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की नीतियों को दिया और संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व प्रदेश अध्यक्षों को बधाई दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 नवंबर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा के उपचुनावों में पार्टी को मिली सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की नीतियों को दिया और संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व प्रदेश अध्यक्षों को बधाई दी।

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि देशभर के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और केंद्र व राज्य सरकारों की जन कल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020 Live News Updates: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने किया एनडीए की जीत का ऐलान, आरजेडी पर लगाया बहानेबाजी का आरोप.

नड्डा ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों तथा इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को भी जीत की बधाई दी।

तेलंगाना उपचुनाव में भाजपा की जीत के लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय बांदी को बधाई दी। तेलंगाना में टीआरएस की सरकार है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,830 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या 4,51,382 हुई, अब तक 7,143 की मौत: 10 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश उपचुनाव के परिणाम नरेन्द्र मोदी जी की लोक कल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास को दर्शाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस जीत पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व जनता का आभार।’’

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी अपनी-अपनी सीटें बचाने में कामयाब रहे हैं। 2017 चुनाव की तरह ही सात में छह सीटें भाजपा और एक सीट सपा के हिस्से में आयी।

मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के खाते में पांच सीटें गई। बाकी आठ सीटों पर जो रूझान मिले हैं, उनमें से पांच सीटों पर भाजपा एवं तीन सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाये हुए है।

गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा ने जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए सभी आठ विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की।

इन सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा सदस्यों की संख्या बढ़कर अब 111 पहुंच गई है।

भाजपा के एम रघुनंदन राव ने तेलंगाना में दुब्बाक विधानसभा उपचुनाव जीता। राव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सोलीपेटा सुजाता को हराया है।

कर्नाटक के तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत दर्ज की। भाजपा के प्रत्याशी डॉ सी एम राजेश गौड़ा को 12,000 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\