देश की खबरें | चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों का ‘इंडिया’ गठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा: पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों का विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मुंबई, तीन दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों का विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस के नेतृत्व में 25 से अधिक विपक्षी दल शामिल हैं।

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को जारी मतगणना के अब तक आए रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश में सत्ता में वापसी करती दिख रही है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे कांग्रेस शासित राज्यों को वह उससे छीनती नजर आ रही है। इन चुनावों में कांग्रेस के लिए राहत सिर्फ तेलंगाना से मिलती दिख रही है जहां वह भारी बहुमत की ओर अग्रसर है।

पवार ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इससे ‘इंडिया’ गठबंधन पर कोई असर पड़ेगा। हम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे। हम उन लोगों से बात करेंगे जो जमीनी हकीकत जानते हैं। हम बैठक के बाद ही इस पर टिप्पणी कर पाएंगे।’’

तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) कांग्रेस से पिछड़ रही है, इस पर पवार ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

पवार ने दावा किया, ‘‘पहले, यह माना गया था कि बीआरएस तेलंगाना में सत्ता बरकरार रखेगी। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली के बाद, जिन्हें भारी समर्थन मिला था, हमें एहसास हुआ कि राज्य में बदलाव होगा।’’

पवार की पार्टी राकांपा ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। ‘इंडिया’ गठबंधन का गठन 2024 के लोकसभा चुनावों के वास्ते केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबला करने के लिए किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\