जरुरी जानकारी | आवासीय बिक्री 2021 में 30 प्रतिशत बढ़ सकती है, कोविड-पूर्व स्तर तक पहुंचने में लगेगा वक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संपत्ति सलाहकार एनारॉक के अनुसार 2021 में सात प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.8 लाख इकाई हो सकती है, लेकिन इसके अभी भी कोविड-पूर्व स्तर तक पहुंचने में वक्त लगेगा।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त संपत्ति सलाहकार एनारॉक के अनुसार 2021 में सात प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.8 लाख इकाई हो सकती है, लेकिन इसके अभी भी कोविड-पूर्व स्तर तक पहुंचने में वक्त लगेगा।

एनारॉक के शोध के अनुसार 2021 में सात शहरों में आवासीय बिक्री वार्षिक आधार पर 30 प्रतिशत बढ़कर 1,79,527 इकाई होने की उम्मीद है, जो पिछले साल 1,38,344 इकाई थी।

इससे पहले 2019 में सात शहरों - दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर), पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता में आवासीय बिक्री 2,61,358 इकाई थी।

सलाहकार ने यह भी अनुमान लगाया कि बिक्री 2022 में 2,64,625 इकाई और 2023 में 3,17,550 इकाई तक बढ़ सकती है।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘आवासीय क्षेत्र 2017 से 2019 के बीच वार्षिक आधार पर अच्छी बढ़त दिखा रहा था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते यह हालात पटल गए। अगर ऐसा नहीं होता तो 2020 आवासीय क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन साल होता।’’

एनारॉक ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले 2021 में आवासीय पेशकश में 35 प्रतिशत बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जबकि इस दौरान बिक्री 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज