जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक और वृहद आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा वाहन कंपनियों के मासिक बिक्री आंकड़ों से भी बाजार का दिशा मिलेगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक और वृहद आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा वाहन कंपनियों के मासिक बिक्री आंकड़ों से भी बाजार का दिशा मिलेगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

सोमवार को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: ‘लव जिहाद’ कानून के तहत यूपी के बरेली में पहला केस दर्ज.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘आगे चलकर बाजार का कुल रुख सकारात्मक रहेगा। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान बाजार ने जोरदार लाभ दर्ज किया है। ऐसे में मुनाफावसूली की संभावना भी बनी रहेगी। वैश्विक स्तर पर निवेशकों की निगाह अमेरिकी की नई सरकार द्वारा प्रोत्साहन उपायों की घोषणा से जुड़े घटनाक्रमों पर रहेगी।’’

खेमका ने कहा कि घरेलू मार्चे पर बाजार उम्मीद से बेहतर सितंबर तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा वाहन कंपनियों के नवंबर के बिक्री आंकड़ों पर भी सभी की निगाह रहेगी।

यह भी पढ़े | Bihar: क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था? तेजस्वी के बयान पर भड़के CM बोले- चार्जशीटेड हो, सब जानते हैं.

सितंबर तिमाही में जीडीपी में गिरावट की रफ्तार घटकर 7.5 प्रतिशत रह गई है। इससे उम्मीद बंधी है कि उपभोक्ता मांग बेहतर होने से आगे अर्थव्यवस्था की स्थिति में तेजी से सुधार होगा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार की निगाह महत्वपूर्ण घटनाक्रमों मसलन रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, विनिर्माण और सेवा पीएमआई आंकड़ों पर रहेगी।’’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 267.47 अंक या 0.60 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सैमको सिक्योरिटीज की वरिष्ठ शोध विश्लेषक निराली शाह ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक इसी सप्ताह होनी है। बाजारों के इस सप्ताह ‘छुट्टियों’ के मूड में रहने की संभावना है।’’

शाह ने कहा कि सबसे पहले बाजार जीडीपी आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा वाहन बिक्री के आंकड़ों तथा रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से भी बाजार को दिशा मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 24, 2026: दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानें Mumbai में आज कैसा रहेगा मौसम

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी