जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति घोषणा से सेंसेक्स में 327 अंक की तेजी, लगातार 7वें दिन चढ़ा बाजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने की रिजर्व बैंक की घोषणा के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 327 अंक बढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स के लाभ में रहने का यह लगातार सातवां दिन है।

मुंबई, नौ अक्टूबर मौद्रिक नीति की समीक्षा में नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने की रिजर्व बैंक की घोषणा के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 327 अंक बढ़कर बंद हुआ। सेंसेक्स के लाभ में रहने का यह लगातार सातवां दिन है।

रिजर्व बैंक ने नीतिगत दरों में बदलाव नहीं किया है, लेकिन लचीला रुख अपनाए रखने की बात कही है। इसके बाद बाजार में लिवाली के चलते शेयर बाजार तेजी के रुख के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़े | RTGS Facility: RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास बोले- दिसंबर से चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी फंड ट्रांसफर की आरटीजीएस प्रणाली.

मौद्रिक नीति समिति की बैठक के परिणामों की घोषणा करते हुए केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो दर 4 प्रतिशत पर बनी रहेगी। वही रिवर्स रेपो दर 3.35 प्रतिशत और सीमांत स्थायी सुविधा भी 4.25 प्रतिशत पर पूर्ववत रखी गई है।

बीएसई का 30 कंपनियों वाला शेयर सूचकांक सेंसेक्स 326.82 अंक यानी 0.81 प्रतिशत बढ़कर 40,509.49 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 79.60 अंक यानी 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,914.20 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.

सेंसेक्स में शामिल आईसीआईसीआई बैंक सबसे अधिक लाभ में रहा। इसका शेयर तीन प्रतिशत तक चढ़ गया। वहीं एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एलएंडटी, ओएनजीसी और इन्फोसिस के शेयरों में वृद्धि दर्ज की गई।

दूसरी तरफ सन फार्मा, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर में नरमी रही। बीएसई का बेंकैक्स और वित्तीय समूह सूचकांक 2.64 प्रतिशत तक ऊंचा रहा जबकि रीयल्टी और आटो सूचकांक गिरावट में रहे।

इस बीच शंघाई के बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वहीं हांगकांग और टोक्यो के बाजार में गिरावट हुई। यूरोप के शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार शुरू हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42.97 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ 73.15 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी