जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक ने अप्रैल में 1.14 अरब डालर अमेरिकी मुद्रा की शुद्ध बिकवाली की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बेंक ने चालू वित्त वर्ष के पहले माह अप्रैल में 1.142 अरब डालर अमेरिकी मुद्रा की शुद्ध बिकवाली की। केन्द्रीय बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
मुंबई, 10 जून भारतीय रिजर्व बेंक ने चालू वित्त वर्ष के पहले माह अप्रैल में 1.142 अरब डालर अमेरिकी मुद्रा की शुद्ध बिकवाली की। केन्द्रीय बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
अप्रैल 2020 में रिजर्व बैंक ने हाजिर बाजार में 2.450 अरब डालर की खरीदारी की जबकि 3.592 अरब डालर की बिक्री की।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: ग्रेच्युटी से जुड़ी ये अहम बात क्या जानते हैं आप, मिल रही है अच्छी-खासी आयकर छूट.
वहीं वर्ष 2019- 20 में इसी माह के दौरान केन्द्रीय बैंक ने अमेरिकी डालर की 4.901 अरब डालर की शुद्ध खरीदारी की थी। तब केन्द्रीय बैंक ने बाजार से 7.724 अरब डालर की अमेरिकी मुद्रा की खरीदारी की और 2.823 अरब डालर की हाजिर बाजार में बिकवाली की थी। इस प्रकार 4.901 अरब डालर की शुद्ध खरीदारी की थी।
रिजर्व बैंक ने इसी प्रकार मार्च 2020 में 3.984 अरब डालर की अमेरिकी मुद्रा की खरीदारी की जबकि 8.038 अरब डालर की हाजिर बाजार में बिकवाली की।
यह भी पढ़े | EPF Withdrawal: ईपीएफओ ने दावों को फटाफट निपटाने के लिए किया AI टूल लॉन्च.
पूरे वित्त वर्ष 2019- 20 के दौरान केन्द्रीय बैंक ने 45.097 अरब डालर की अमेरिकी मुद्रा की शुद्ध खरीदारी की। इस दौरान रिजर्व बैंक ने हाजिर बाजार में 72.205 अरब डालर की खरीदारी की जबकि 27.108 अरब डालर की बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)