जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक ने बैंकों से जोखिम के उभरते संकेतों को लेकर सतर्क रहने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को बैंकों से जोखिमों के उभरते संकेतों को लेकर सतर्क रहने और इसे कम करने के लिये जरूरी उपाय करने करने को कहा।
मुंबई, दो नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को बैंकों से जोखिमों के उभरते संकेतों को लेकर सतर्क रहने और इसे कम करने के लिये जरूरी उपाय करने करने को कहा।
आरबीआई ने एक बयान में कहा कि दास ने सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के कुछ बैंकों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से अलग-अलग बैठकें की।
दास ने अपने संबोधन में बैंकों की वित्तीय स्थिति और परिचालन में आए सुधार का उल्लेख किया। इससे वित्तीय स्थिरता सुदृढ़ हुई है।
आरबीआई के अनुसार उन्होंने आर्थिक गतिविधियों के पुनरुद्धार में बैंकों की तरफ से आवश्यक सहायता को जारी रखने की जरूरत है। बयान में कहा गया है, ‘‘उन्होंने बैंकों को जोखिमों या संकट के उभरते संकेतों को लेकर सतर्क रहने और इन्हें कम करने के लिये जरूरी उपाय करने करने की सलाह दी।’’
बैठक में खासकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को कर्ज प्रवाह, दबाव वाली संपत्ति की स्थिति तथा बैंकों के वित्तीय प्रौद्योगिकी इकाइयों से जुड़ने समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
इन बैठकों में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम के जैन, एम राजेश्वर राव और टी रवि शंकर भी शामिल हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)