देश की खबरें | शाहीन बाग के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के पार्टी में शामिल होने पर दिल्ली भाजपा में नाराजगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली भाजपा इकाई के एक धड़े के नेताओं ने शाहीन बाग के अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ सदस्यों के पार्टी में शामिल होने पर ‘नाराजगी’ जाहिर की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अगस्त दिल्ली भाजपा इकाई के एक धड़े के नेताओं ने शाहीन बाग के अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ सदस्यों के पार्टी में शामिल होने पर ‘नाराजगी’ जाहिर की है।

दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता इन लोगों को पार्टी में शामिल कराने वाले पार्टी कार्यालय में रविवार को हुए कार्यक्रम में मौजूद थे। वह इस पर टिप्पणी करने के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। इस साल की शुरुआत में शाहीन बाग शहर में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों का केंद्र था।

यह भी पढ़े | वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के निर्माण की निविदा रद्द की गई: रेलवे.

दिल्ली भाजपा के एक शीर्ष नेता ने कहा, ‘‘ इन लोगों के शामिल होने से पार्टी को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, न केवल इसलिए कि यह क्षेत्र सीएए विरोधी प्रदर्शनों का गढ़ था बल्कि इसे उत्तर पश्चिमी दिल्ली में फरवरी में हुए दंगों से भी जोड़ा जाता है।’’

एक अन्य नेता ने दावा किया कि पार्टी में इन लोगों को शामिल करने का फैसला केंद्रीय नेतृत्व को भी पसंद नहीं आया।

यह भी पढ़े | Tenzing Norgay National Adventure Award 2019: विंग कमांडर गजानंद यादव को एयर एडवेंचर श्रेणी में तेनजिंग नोर्गेई नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2019 से किया जाएगा सम्मानित, वायुसेना ने दी बधाई.

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली भाजपा के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों को राष्ट्रीय नेतृत्व ने बुलाया और आगे से ऐसी भारी राजनीतिक भूल नहीं करने के संबंध में आगाह किया। वे इस बात से नाराज थे कि इस तरह के संवेदनशील मुद्दे को उनके संज्ञान में पहले क्यों नहीं लाया गया।’’

दिल्ली भाजपा की नेता निगत अब्बास की इन लोगों को पार्टी में शामिल कराने में भूमिका थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें राज्य के वरिष्ठ नेताओं या राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\