ताजा खबरें | आदिवासी समाज में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश : मोदी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर आदिवासियों के कल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को अपने 60 वर्ष के शासनकाल के दौरान आदिवासी समुदाय से एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला, जो देश का राष्ट्रपति बन सकता था।

जयपुर, 21 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर आदिवासियों के कल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को अपने 60 वर्ष के शासनकाल के दौरान आदिवासी समुदाय से एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला, जो देश का राष्ट्रपति बन सकता था।

मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गरीबों के कल्याण के लिये समर्पित है और पूरी ईमानदारी से काम करती है लेकिन कांग्रेस की दुकान में भय, भूख और भ्रष्टाचार ही बिकता है।

प्रधानमंत्री बांसवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्रजीत मालवीय के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ''आदिवासी समाज में क्षमता नहीं थी क्या? .. जरा सोचिए कांग्रेस की क्या मानसिकता है। 2014 में आपने इस सेवक को आर्शीवाद दिया। आज इस देश की पहली नागरिक, देश की राष्ट्रपति, आदिवासी समाज की एक बेटी हैं। यही असली भागीदारी है।''

उन्होंने कहा, ''यही बाबा साहब (आंबेडकर) की 'स्पिरिट' है।''

मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया ने इसकी प्रशंसा की लेकिन कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का विरोध किया। इससे पहले उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को डराया।

उन्होंने कहा, ''आज भी ये कभी लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण को लेकर भांति भांति का झूठ फैला रहे है। भांति-भांति का डर दिखा रहे है लेकिन कांग्रेस को पता नहीं है यह भारत हर प्रकार से डर से बाहर निकल चुका है और इसलिये इनका झूठ नहीं चल पा रहा है।''

उन्होंने कहा, ''आज देखिये देशभर में जिन-जिन राज्यों में आदिवासी आबादी अधिक है वहां कांग्रेस या तो सत्ता से बाहर है या फिर तीसरे चौथे नंबर पर है। कांग्रेस के विरूद्ध यह आदिवासी समाज का आक्रोश है। इस आक्रोश के ठोस कारण हैं।''

मोदी ने कहा कि तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में पहली बार आदिवासियों के लिये अलग मंत्रालय बनाया गया.. अलग बजट बना था। उन्होंने कहा, ''करोड़ों आदिवासी बेटे-बेटियों में से कांग्रेस को 60 वर्षो में एक भी ऐसा नहीं मिला जो देश का राष्ट्रपति बन सके?''

उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी स्थिर व मजबूत सरकार होना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ''आज भारत में स्थिर और मजबूत सरकार का होना भी बहुत जरूरी है। एक ऐसी सरकार, जो सरहद की रक्षा कर सके और जरूरत पड़े तो पाताल में भी खोज कर दुश्मनों का सफाया कर सके।''

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''देश को एक ऐसी सरकार चाहिए, जो देश की महिला, किसान, गरीब,, वंचित, जनजातीय, पिछड़े वर्ग समाज के इन सभी वर्गो को सम्मान व समृद्धि की ओर ले जा सके। एक ऐसी सरकार, जो युवाओं के सपनों को समझे और उनके लिए नीतियां बनाए और एक ऐसी सरकार जो देश में भविष्य के हिसाब से निर्माण कार्य कर सके।''

मोदी ने कहा, ''हमारा दस वर्ष का काम गवाह है ...यह काम सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।''

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास, सुशासन का एक उम्दा मंत्र लेकर समर्पण भाव से काम कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड