देश की खबरें | दिल्ली विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं को मध्यप्रदेश में डायनासोर का दुर्लभ ‘‘अंडे में अंडा’’ मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अनुसंधानकर्ताओं की टीम को मध्य प्रदेश से डायनासोर का दुर्लभ अंडा मिला है जिसके भीतर एक और अंडा है। यहां जारी बयान में यह जानकारी दी गई और दावा किया गया कि संभवत: जीवाश्म इतिहास में पहली बार ऐसी खोज हुई है।

नयी दिल्ली, 13 जून दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अनुसंधानकर्ताओं की टीम को मध्य प्रदेश से डायनासोर का दुर्लभ अंडा मिला है जिसके भीतर एक और अंडा है। यहां जारी बयान में यह जानकारी दी गई और दावा किया गया कि संभवत: जीवाश्म इतिहास में पहली बार ऐसी खोज हुई है।

अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक यह खोज ‘‘ दुर्लभ और अहम है’’ क्योंकि अबतक सरीसृपों के ‘अंडे में अंडा’ नहीं मिला था। इस खोज को जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स के नवीनतम संस्करण में प्रकाशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह असामान्य टाइटानोसॉरिड डायनासोर का अंडा मध्यप्रदेश के धार जिले के बाग इलाके में प्राप्त हुआ और यह समझने में सहायक हो सकता है कि क्या डायनासोर का प्रजनन जैव विज्ञान कछुओं, छिपकलियों या मगरमच्छ और पक्षियों जैसा था जो उनके करीबी हैं।

मध्य भारत को लंबे समय से डायनासोर के जीवाश्मों के लिए जाना जाता है। लेखकों ने बाग शहर के नजदीक पडल्या गांव के पास टाइटानोसॉरिड सौरोपोड प्रजाति के डायनासोर के घोंसलों का पता लगाया है और इन्ही घोंसलों के अध्ययन के दौरान अनुसंधानकर्ताओं को इस असमान्य अंडे की जानकारी मिली।

बयान के मुताबिक अनुसंधानकर्ताओं को सौरोपोड डायनासोर के घोसले में इस असामान्य अंडे सहित कुल 10 अंडे मिले। असामान्य अंडे में दो परत एक के ऊपर कुछ अंतर के साथ थीं। इस अंडे और घोंसले में मिले अन्य अंडो का सूक्ष्म ढांचा समान था और इनकी पहचान टाइटानोसॉरिड सौरोपोड डायनासोर के अंडों के तौर पर की गई।

बयान के मुताबिक इससे पहले डायनासोर के इस तरह अंडे में अंडे नहीं मिले थे।

डीयू के अनुसंधानकर्ता और अनुसंधान पत्र के मुख्य लेखक डॉ. हर्ष धीमान ने कहा, ‘‘टाइटानोसॉरिड के घोसले से अंडे के भीतर अंडा मिलने से इसकी संभावना बढ़ गई है कि सौरोपोड डायनासोर के ‘डिंबवाहिनी’ (ओविडक्ट) की बनावट मगरमच्छों और पक्षियों के समान थी और उन्होंने संभवत: पक्षियों की तरह अंडे देने का तरीका विकसित किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी