देश की खबरें | शोध विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से विश्वविद्यालय आने की अनुमति दी जाए : जेएनयू छात्रसंघ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेएनयू छात्र संघ ने मंगलवार को मांग की कि शोध विद्यार्थियों को सभी कोविड-19 दिशा-नियमों का पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से विश्वविद्यालय लौटने की अनुमति दी जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर जेएनयू छात्र संघ ने मंगलवार को मांग की कि शोध विद्यार्थियों को सभी कोविड-19 दिशा-नियमों का पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से विश्वविद्यालय लौटने की अनुमति दी जाए।

छात्र संघ ने साथ ही यह भी मांगें रखीं कि प्रवेश परीक्षा से पहले छात्रों को और अधिक समय दिया जाए और शोध विद्यार्थियों के लिए समयसीमा में विस्तार दिया जाए।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़िता को दी श्रद्धांजलि, दोषियों को फांसी देने की मांग की.

छात्र संघ ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान अपने घर लौटते समय एम. फिल और पीएचडी के कई छात्र अपने लैपटॉप और शोध सामग्री छोड़ गए थे और वे अपने प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर पा रहे।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिये होने वाली परीक्षाओं की तारीखें बिना किसी तैयारी के तय कर दी गईं, जो अन्य विश्वविद्यालयों की परीक्षा तिथियों से टकरा रही हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में पत्नी को पीटने वाला आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा निलंबित: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जेएनयू की प्रवेश परीक्षाएं पांच से आठ अक्टूबर के बीच आयोजित की जाएंगी।

छात्रसंघ ने कहा कि महामारी के बीच परीक्षा शुरू होने से केवल 15 दिनों पहले तारीखों को जारी किया जाना, एक तरह से छात्रों के साथ ''सख्ती'' है क्योंकि देशभर में आवाजाही के साधन प्रभावित हैं।

छात्रसंघ अध्यक्ष आशी घोष ने कहा, '' उम्मीदवारों को अंतिम समय पर अपने केंद्रों को बदलने का अवसर नहीं दिया गया जैसा कि यूजीसी-नेट परीक्षाओं के मामले में किया गया था। इसलिए, उन्हें अपने वर्तमान स्थान से दूर के परीक्षा केंद्रों से ही संतुष्टि करनी पड़ी।''

उन्होंने कहा कि छात्रों से संबंधी सभी चिंताओं को दूर किए जाने के बाद ही परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।

छात्रसंघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन से एमफिल और पीएचडी छात्रों की चरणबद्ध तरीके से परिसर में वापसी सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश तय करने की भी मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\