विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटे बचावकर्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रांतीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख हेरियांतो ने बताया कि दूरस्थ और पर्वतीय गांव बोन बोलांगो में रविवार को 100 से अधिक ग्रामीण सोने के लिए खुदाई कर रहे थे तभी आसपास के पर्वतों से कई टन मिट्टी गिरी जिससे उनके अस्थायी शिविर दब गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रांतीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख हेरियांतो ने बताया कि दूरस्थ और पर्वतीय गांव बोन बोलांगो में रविवार को 100 से अधिक ग्रामीण सोने के लिए खुदाई कर रहे थे तभी आसपास के पर्वतों से कई टन मिट्टी गिरी जिससे उनके अस्थायी शिविर दब गए।

उनके कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 46 ग्रामीण भूस्खलन से बच निकले, बचावकर्मियों ने करीब 23 लोगों को जीवित बाहर निकाला जिनमें से 18 लोग घायल हैं। तीन महिलाओं व चार वर्षीय लड़के समेत 11 शव बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने पहले एक मृतक का नाम दो बार जोड़ लिया था जिससे मृतकों की संख्या 12 बतायी गयी थी लेकिन बाद में इसमें सुधार कर दिया गया।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि शनिवार से इस पर्वतीय जिले में हो रही मूसलाधारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ और एक तटबंध टूट गया जिससे बोन बोलांगों के पांच गांवों में बाढ़ आ गयी। बाढ़ के कारण करीब 300 मकान प्रभावित हुए और 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

एक स्थानीय बचाव अधिकारी इलाहुदे ने बताया, ‘‘कई लोगों के लापता होने और कुछ दूरस्थ इलाकों तक संपर्क न होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।’’

तलाश अभियान में खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now