विदेश की खबरें | रिपब्लिकन नेता मैक्कार्थी की अमेरिकी संसद का अध्यक्ष बनने की डगर आसान नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिकन पार्टी को झटका देते हुए इसके नेता केविन मैक्कार्थी अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष बनने के लिए 14वें चरण के मतदान में बहुमत से दूर रह गए। इसके साथ ही देश में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, सात जनवरी रिपब्लिकन पार्टी को झटका देते हुए इसके नेता केविन मैक्कार्थी अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष बनने के लिए 14वें चरण के मतदान में बहुमत से दूर रह गए। इसके साथ ही देश में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है।

अब 15वें चरण का मतदान होने की उम्मीद है।

सदन के अध्यक्ष के रूप में डेमोक्रेटिक पार्टी की 82 वर्षीय नैंसी पेलोसी का स्थान लेने की उम्मीद कर रहे मैक्कार्थी (54) 14 चरण के मतदान के बाद भी बहुमत हासिल नहीं कर पाए।

आठ नवंबर को हुए मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ने 435 सदस्यीय सदन में 222 सीट जीती थीं जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी ने 212 सीट जीती थीं।

रिपब्लिकन सांसद को 14वें चरण के मतदान के अंत में 216 वोट मिले जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के हकीम सेकोउ जेफरीज (52) को 212 वोट मिले। सदन में अब 15वें चरण का मतदान होने की उम्मीद है। 14वें चरण के मतदान में चार रिपब्लिकन सांसदों ने मैक्कार्थी के खिलाफ वोट दिया जबकि दो रिपब्लिकन सांसद मौजूद रहे लेकिन उन्होंने किसी को भी वोट नहीं दिया।

मैक्कार्थी के कटु आलोचक और विरोधियों में से एक फ्लोरिडा के रिपब्लिकन सांसद मैट गैट्ज ने भी उनके पक्ष में वोट देने से इनकार कर दिया। परेशान मैक्कार्थी उनसे वोट देने की अपील करने के लिए उनके पास भी गए लेकिन गैट्ज ने फिर भी वोट नहीं दिया। मैक्कार्थी ने इसके बाद सोमवार दोपहर तक सदन स्थगित करने का प्रस्ताव दिया। लेकिन फिर कुछ विरोधियों के साथ अंतिम क्षण की बातचीत के बाद उन्होंने 15वें चरण के मतदान का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\