देश की खबरें | गणतंत्र दिवस समारोह: बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री के बीच गर्मजोशी का अभाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और राज्य की ममता बनर्जी सरकार के बीच हालिया तकरार का असर यहां गणतंत्र दिवस समारोह में भी दिखा, जब आयोजन स्थल पर जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री का आमना-सामना हुआ।

कोलकाता, 26 जनवरी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और राज्य की ममता बनर्जी सरकार के बीच हालिया तकरार का असर यहां गणतंत्र दिवस समारोह में भी दिखा, जब आयोजन स्थल पर जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री का आमना-सामना हुआ।

ममता ने आयोजन स्थल पर राज्यपाल के उनकी ओर बढ़ने पर उनका अभिवादन किया, लेकिन तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की ओर से स्वाभाविक गर्मजोशी का स्पष्ट रूप से अभाव नजर आया।

ममता, तब तक अपनी कुर्सी से नहीं उठी, जब तक कि राज्यपाल उनके करीब नहीं आ गए।

यह देखा गया कि एक समय मुख्यमंत्री ने अपना चेहरा घुमा लिया, जब धनखड़ उन्हें कुछ कहते नजर आ रहे थे।

वहीं, तस्वीरें खिंचवाने के दौरान ममता ने राज्यपाल से दूरी बनाए रखी और राज्य विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) बिमान बनर्जी के नजदीक खड़ी रहीं, जिनके साथ धनखड़ की एक दिन पहले बहस हुई थी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विधानसभा परिसर में डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने न सिर्फ स्पीकर और मुख्यमंत्री की आलोचना की थी बल्कि राज्य में राजनीतिक स्थिति को खौफनाक भी बताया था।

वहीं, धनखड़ के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पीकर ने कहा था कि राज्यपाल द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना अत्यंत अशिष्ट आचरण है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धनखड़ और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तकरार चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\