विदेश की खबरें | म्यामां में रोहिंग्या मुसलमानों का दमन ‘नरसंहार’ है: अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्लिंकन के इस बयान को अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाना और संभावित कानूनी कार्रवाई के लिए आधार तैयार करने के रूप में देखा जा रहा है।

ब्लिंकन के इस बयान को अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाना और संभावित कानूनी कार्रवाई के लिए आधार तैयार करने के रूप में देखा जा रहा है।

ब्लिंकन ने ‘यू.एस. होलोकॉस्ट मेमोरियल संग्रहालय’ में एक भाषण में कहा कि अधिकारियों ने म्यामां की सेना द्वारा जातीय अल्पसंख्यक के खिलाफ व्यापक और व्यवस्थित अभियान में नागरिकों पर बड़े पैमाने पर अत्याचारों की पुष्टि की है।

विदेश मंत्री ने कहा कि होलोकॉस्ट के बाद से यह आठवीं बार है जब अमेरिका ने निष्कर्ष निकाला है कि ‘नरसंहार’ हुआ है।

उन्होंने कहा कि अमानवीयता की ओर ध्यान आकर्षित करने का महत्व है, हालांकि यूक्रेन सहित दुनिया में कहीं और भीषण हमले होते रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘हां, हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और हमें उन लोगों के साथ भी खड़ा होना चाहिए जो अन्य जगहों पर अत्याचार झेल रहे हैं।’’

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘जैसा कि हम भविष्य की जवाबदेही की नींव रखते हैं, हम सेना के जारी अत्याचारों को रोकने के लिए भी काम कर रहे हैं, और म्यामां के लोगों का समर्थन करते हैं क्योंकि वे देश को लोकतंत्र के रास्ते पर वापस लाने के लिए प्रयासरत है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now