देश की खबरें | रेणुकास्वामी हत्या मामला: कन्नड अभिनेता दर्शन और अन्य की पुलिस हिरासत पांच और दिन बढ़ाई गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी कन्नड अभिनेता दर्शन थुगुदीप, उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा और 11 अन्य की पुलिस हिरासत अवधि यहां की एक अदालत ने पांच और दिन के लिए बढ़ा दी।

बेंगलुरु, 15 जून रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी कन्नड अभिनेता दर्शन थुगुदीप, उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा और 11 अन्य की पुलिस हिरासत अवधि यहां की एक अदालत ने पांच और दिन के लिए बढ़ा दी।

उन्हें अदालत में पेश किया गया, क्योंकि उनकी छह दिन की पुलिस हिरासत रविवार को समाप्त हो रही है। रविवार और सोमवार (बकरीद पर सार्वजनिक अवकाश) को चूंकि अदालत बंद रहेगी, इसलिए पुलिस ने उन्हें आज न्यायाधीश विश्वनाथ सी गौडर के समक्ष पेश किया।

इसके साथ ही दर्शन, गौड़ा और अन्य 20 जून तक पुलिस हिरासत में रहेंगे।

दर्शन और अन्य के वकीलों ने अदालत से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया। हालांकि, जांच दल ने अदालत से अनुरोध किया कि महत्वपूर्ण साक्ष्य और मृतक को प्रताड़ित करने के लिए इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए जाने की आवश्यकता है, इसलिए पुलिस हिरासत बढ़ाई जाए।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद 21वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) अदालत ने पुलिस हिरासत मंजूर कर ली।

‘चैलेंजिंग स्टार’ के नाम से मशहूर दर्शन और उनके 12 करीबी सहयोगियों को अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चित्रदुर्ग निवासी रेणुकास्वामी ने कथित तौर पर गौड़ा नामक एक अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर टिप्पणी की थी और उस पर अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया था। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर “अभद्र ” का भी इस्तेमाल किया और आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\