देश की खबरें | जाने माने मलयालम गायक एम एस नसीम का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाने माने मलयालम गायक एम एस नसीम का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

तिरुवनंतपुरम, 10 फरवरी जाने माने मलयालम गायक एम एस नसीम का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

दूरदर्शन, आकाशवाणी में स्थायी उपस्थिति दर्ज करा चुके और अन्य मंचों पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे चुके नसीम ने मोहम्मद रफी और बाबुराज के गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया था।

उन्होंने कई नाटक मंडलियों के लिए अपनी आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने दो फिल्मों में गीत भी गाए।

वर्ष 1992, 1993, 1995 और 1997 में उन्होंने छोटे पर्दे का सर्वश्रेष्ठ गायक पुरस्कार जीता। इसके अलावा उन्होंने केरल संगीत नाटक अकादमी का सर्वश्रेष्ठ गायक पुरस्कार भी जीता।

नसीम को 16 साल पहले पक्षाघात आया था और उनका उपचार चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि नसीम ने गाना मेलाओं से लोकप्रियता हासिल की और इसने उन्हें लोगों का चहेता बना दिया।

उन्होंने कई कार्यक्रमों का मंचन और टेलीविजन कार्यक्रमों तथा विभिन्न डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\