जरुरी जानकारी | रेनो ने काइकर का उन्नत संस्करण उतारा, कीमत 5.84 लाख रुपये से शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कार कंपनी रेनो ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर का उन्नत संस्करण पेश किया है। इस मॉडल की शुरुआती शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

नयी दिल्ली, 30 मार्च कार कंपनी रेनो ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर का उन्नत संस्करण पेश किया है। इस मॉडल की शुरुआती शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा कि उसने काइगर एमवाई22 को उन्नत सुविधाओं के साथ पेश किया है। जिसमें मल्टी-सेंस ड्राइविंग मोड, केबिन स्टोरेज और कार्गो स्पेस शामिल है।

कंपनी के अनुसार, ‘‘भारत को रेनो के शीर्ष पांच वैश्विक बाजारों में शामिल करने में इस मॉडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।’’

फ्रांसीसी कार कंपनी ने कहा, ‘‘फ्रांस और भारत की डिजाइन टीमों के बीच आपसी सहयोग का ही परिणाम है कि रेनो काइगर को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।’’ यह भारत में सबसे पहले पेश किया जाने वाला कंपनी का तीसरा मॉडल है। बाद में इसे वैश्विक स्तर पर उतारा जाएगा।

काइगर एमवाई22 दो इंजन विकल्प के साथ-साथ वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसी कई अन्य सुविधाओं से लैस है।

भारत में 2021 की शुरुआत में इस मॉडल को सफलता के साथ वैश्विक स्तर पर पेश किया गया था। रेनो इंडिया ने इस मॉडल का नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया को निर्यात भी शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\