जरुरी जानकारी | नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन भारत को बनाएंगे तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाः मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में नवीकरणीय ऊर्जा, जैव-ईंधन और हाइड्रोजन का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया।

बेंगलुरु, छह फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में नवीकरणीय ऊर्जा, जैव-ईंधन और हाइड्रोजन का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने यहां तेल एवं गैस क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपतियों के साथ एक बैठक में भारत को टिकाऊ आर्थिक वृद्धि की राह पर ले जाने से संबंधित विचारों एवं पहल पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने शत-प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल और परंपरागत ईंधनों में एथनॉल एवं बायो-डीजल का मिश्रण बढ़ाने पर बल दिया।

सूत्रों के मुताबिक, 'भारत ऊर्जा सप्ताह' का उद्घाटन करने आए प्रधानमंत्री ने ऊर्जा कारोबार से संबंधित उद्योगपतियों के साथ अलग से एक बैठक की। इसमें अंतरराष्ट्रीय तेल कंपनियों बीपी, एक्सॉनमोबिल और टोटलएनर्जीज के अलावा रॉसनेफ्ट के प्रमुख भी शामिल हुए।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत को हाइड्रोजन उत्पादन के मामले में दुनिया का अग्रणी देश बनाने पर जोर दिया। हाइड्रोजन सबसे स्वच्छ ईंधन माना जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के साथ बैठक में तेल कंपनियों की तरफ से तेल एवं गैस क्षेत्र में कर को 70 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत करने की मांग रखी गई। वहीं कुछ उद्योगपतियों ने स्व-प्रमाणन के जरिये कारोबारी सुगमता बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\