देश की खबरें | अभिनय को याद करती हूं, 'उचित भूमिका' मिली तो काम करूंगी : मुमताज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने कहा कि वह फिल्मों में अभिनय को याद करती हैं और उचित भूमिका मिली तो वह पर्दे पर वापसी करना चाहेंगी।

मुंबई, एक अगस्त गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने कहा कि वह फिल्मों में अभिनय को याद करती हैं और उचित भूमिका मिली तो वह पर्दे पर वापसी करना चाहेंगी।

1970 के दशक की कई लोकप्रिय फिल्मों जैसे ''आप की कसम'', "चोर मचाए शोर", "दो रास्ते" और "अपना देश" के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ने अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर युगांडा से इंस्टाग्राम लाइव सत्र में प्रशंसकों से बातचीत की।

इस दौरान जब सोशल मीडिया यूजर ने मुमताज से फिल्मों में वापसी के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि यह सब उनके प्रशंसकों और फिल्म निर्माताओं पर निर्भर करता है।

रविवार को मुमताज की बेटी तान्या माधवानी द्वारा आयोजित सत्र के दौरान उन्होंने कहा, "यह आपके हाथ में है। अगर आप मुझे चाहते हैं, तो आपको निर्माताओं से पूछना चाहिए: 'आप मुमताज़ को फिल्मों में क्यों नहीं लेते? अगर वे मुझे फिल्मों में लेना चाहते हैं, तो उन्हें मुझे एक उचित भूमिका देनी होगी, जो मुझे पसंद आए।''

उन्होंने कहा, "मैं कुछ भी और सब कुछ नहीं कर सकती। मुझे विषय, भूमिका पसंद आनी चाहिए। मुझे एक अच्छा निर्माता-निर्देशक चाहिए।"

साल 1958 में 11 वर्ष की आयु में ''सोने की चिड़िया'' फिल्म से पदार्पण करने वालीं मुमताज ने कहा कि एक ओर जहां वह पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं, तो दूसरी ओर वह अभिनय को याद करती हैं।

उन्होंने कहा, "मैं अपने काम का आनंद लेती थी और मुझे कभी-कभी उसकी याद आती है, हालांकि मेरे पति, मेरे बच्चों ने मुझे सब कुछ दिया है। लेकिन कभी-कभी मुझे उसकी याद आती है, जो मैं करती थी ... मैं नृत्य कर सकती हूं, लेकिन जैकी श्रॉफ के बेटे की तरह उड़ नहीं सकती। यह मेरे लिए थोड़ा ज्यादा हो जाएगा।"

मुमताज ने नेटफ्लिक्स के लिए संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज "हीरामंडी" में अपनी उपस्थिति की अफवाहों पर भी बात की।

पिछले महीने अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने मुमताज और भंसाली के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह शो का हिस्सा हो सकती हैं।

"हीरामंडी" में अभिनय करने के बारे में मुमताज ने कहा, "मुझे लगता है कि आपको यह सवाल निर्माता-निर्देशक से पूछना चाहिए। मिस्टर भंसाली इस सवाल का जवाब दे पाएंगे। मैं नहीं कह सकती।"

भंसाली को "अद्भुत व्यक्ति और निर्देशक" बताते हुए मुमताज ने कहा कि वह जानते हैं कि कलाकारों को कैसे पेश किया जाता है। मुमताज ने कहा, "मुझे उनसे बात करने में मज़ा आया, वह बहुत बुद्धिमान हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\