विदेश की खबरें | श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को अदालत से मिली राहत, 10 अगस्त तक चल सकता है प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की शीर्ष अदालत में अटॉर्नी जनरल ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि 10 अगस्त तक गाले फेस प्रदर्शन स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी, जिससे राष्ट्रपति कार्यालय के निकट सरकार विरोधी प्रदर्शन एक और सप्ताह तक चल सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, पांच अगस्त श्रीलंका की शीर्ष अदालत में अटॉर्नी जनरल ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि 10 अगस्त तक गाले फेस प्रदर्शन स्थल से प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी, जिससे राष्ट्रपति कार्यालय के निकट सरकार विरोधी प्रदर्शन एक और सप्ताह तक चल सकता है।

प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम तक क्षेत्र खाली करने के पुलिस के आदेश की अवहेलना करने की बात कही थी, जिसके एक दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस को गाले फेस क्षेत्र से उन्हें हटाने के लिए अदालत का आदेश नहीं मिला है, जो पूर्ववर्ती राजपक्षे नीत शासन के खिलाफ यहां सरकार विरोधी प्रदर्शनों का केंद्र था।

पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को विरोध स्थल खाली करने का आदेश दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से बृहस्पतिवार को अपीलीय अदालत में तीन रिट आवेदन दायर किए गए।

अटॉर्नी जनरल ने शुक्रवार को अदालत से कहा कि उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना ढांचे को नहीं हटाया जाएगा।

श्रीलंकाई पुलिस ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों के लिए राष्ट्रपति कार्यालय के पास गाले फेस में सभी अवैध तंबू और शिविरों को हटाने के लिए पांच अगस्त की समय सीमा तय की थी।

प्रदर्शनकारियों ने नौ अप्रैल से राष्ट्रपति सचिवालय के गेट सहित इलाके में कब्जा किया हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस क्षेत्र को पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाली पिछली सरकार द्वारा एक आंदोलन स्थल के रूप में नामित किया गया था और उन्हें विरोध स्थल छोड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू