देश की खबरें | राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, गर्मी से राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। राज्य में मानसून के सभी संभागों में हो रही बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली है।

जयपुर, छह जुलाई राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। राज्य में मानसून के सभी संभागों में हो रही बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी संभागों में मानसून के सक्रिय होने से राज्य के सभी शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े | ओडिशा: पूर्व राज्य मंत्री और BJD के विधायक बिष्णु दास का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजधानी जयपुर में सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर बाद शहर के कई स्थानों पर हल्की बारिश के बाद शाम तक मौसम सुहावना बना रहा।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान बांसवाडा के घाटोल में 76 मिलीमीटर, नागौर के मंडावा में 70.5 मिलीमीटर, जोधपुर के शेरगढ में 56 मिलीमीटर,बांसवाडा के घडी में 55 मिलीमीटर, बाडमेर के गिढा में 53 मिलीमीटर, नागौर के खींवसर में 51 मिलीमीटर, बीकानेर के कोलायत मगरा में 45 मिलीमीटर, प्रतापगढ के आरनोद में 42 मिलीमीटर और राज्य के अन्य कई स्थानों पर 38 मिलीमीटर से लेकर 15 मिलीमीटर के बीच बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में COVID-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटे में 1379 नए केस.

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह से शाम तक अजमेर में 10.2 मिलीमीटर बारिश, जोधपुर में 6.5 मिलीमीटर और वनस्थली में 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि फलौदी 41.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। बीकानेर—चूरू में 40.2—40.2 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 39 डिग्री सेल्सियस,श्रीगंगानगर में 38.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 38 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 37.7 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 36.9 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 36.8 डिग्री, बाडमेर में 36.7 डिग्री, चित्तोडगढ में 36 डिग्री, कोटा में 35.4 डिग्री और डबोक में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू