देश की खबरें | राजस्थान में दिन और रात के तापमान में वृद्धि के साथ सर्दी से राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकतर शहरों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने के साथ लोगों को सर्दी से राहत मिली है। इसके साथ ही उत्तर की ओर से आने वाली हवाओं के थमने से राज्य में शीतलहर का असर भी खत्म हो गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

जयपुर, तीन फरवरी राजस्थान के अधिकतर शहरों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने के साथ लोगों को सर्दी से राहत मिली है। इसके साथ ही उत्तर की ओर से आने वाली हवाओं के थमने से राज्य में शीतलहर का असर भी खत्म हो गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर सहित अन्य शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य में आगामी दिनों में मौसम साफ रहने के साथ तेज धूप निकलने और तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर में बृहस्पतिवार रात का तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर सहित राज्य के कई स्थानों में सर्दी से लोगों को राहत मिली है, वहीं चूरू, फतेहपुर, करौली में अब भी रात में ठंड का असर जारी है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चूरू में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, करौली में 4.5 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 3 डिग्री सेल्सियस और बारां में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू