जरुरी जानकारी | रिलायंस के राइट्स इश्यू को मिला 1.6 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू बुधवार को आखिरी दिन 159 प्रतिशत अभिदान मिला। कंपनी द्वारा 53,124 करोड़ रुपये जुटाने के लिए लाया गया यह देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू है।

नयी दिल्ली, तीन जून उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू बुधवार को आखिरी दिन 159 प्रतिशत अभिदान मिला। कंपनी द्वारा 53,124 करोड़ रुपये जुटाने के लिए लाया गया यह देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू है।

यह किसी गैर-वित्तीय कंपनी द्वारा पिछले एक दशक में लाया गया विश्व का सबसे बड़ा राइट इश्यू है।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके सार्वजनिक श्रेणी में कंपनी को 1.22 गुना अभिदान मिला है।

इस इश्यू में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 42.26 करोड़ शेयर की पेशकश की। तीन जून को निर्गम की समाप्ति तक कंपनी के शेयरों को मिली कुल बोली का अनुमानित मूल्य करीब 84 हजार करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े | जॉर्ज फ्लॉयड के लिए न्याय मांग करने के बाद ट्रोल हुई करीना कपूर खान, अब एक्ट्रेस ने दिया ऐसे जवाब.

राइट्स इश्यू शेयरों के आवंटन को मंजूरी देने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 10 जून को होगी। इन राइट्स इश्यू शेयरों को बीएसई और एनएसई पर अलग-अलग 12 जून 2020 को सूचीबद्ध कराए जाने की उम्मीद है।

इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, “मैं अपने प्रिय एवं सम्मानित शेयरधारकों को इस राइट्स इश्यू में भाग लेने के लिए और भारत के पूंजी बाजार के इतिहास में नए प्रतिमान स्थापित करने एवं इसे गर्व का प्रतीक बनाने के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूं।“ उन्होंने कहा कि कंपनी के संस्थापक धीरूभाई के समय से ही कंपनी के शेयरधारक उसकी शक्ति का सबसे बड़ा स्रोत रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\