जरुरी जानकारी | रिलायंस ने 2020-21 में सीएसआर पहल के तहत 1,140 करोड़ रुपए खर्च किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्च 2021 में समाप्त वित्त वर्ष में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 1,140 करोड़ रुपए खर्च किए। इनमें कोविड-19 सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और आपदा प्रतिक्रिया से जुड़ी पहल शामिल हैं।
नयी दिल्ली, तीन जून रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्च 2021 में समाप्त वित्त वर्ष में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 1,140 करोड़ रुपए खर्च किए। इनमें कोविड-19 सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और आपदा प्रतिक्रिया से जुड़ी पहल शामिल हैं।
कंपनी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस ने 2019-20 में सीएसआर पहल पर 1,022 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
महामारी के खिलाफ भारत के खिलाफ अभियान में शामिल होते हुए कंपनी ने पिछले एक साल में चिकित्सा सेवा, चिकित्सीय तरल ऑक्सीजन, भोजन और मास्क प्रदान किए।
उसके जामनगर स्थित संयंत्र से हर दिन राज्यों को निशुल्क 1,000 टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया जिससे हर दिन करीब एक लाख मरीजों की जरूरतें पूरी हुईं।
कंपनी ने 27 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 5.5 करोड़ खाने के पैकेट, कोविड स्वास्थ्य सेवा एवं इलाज के लिए 2,300 से ज्यादा बिस्तरें प्रदान कीं।
रिलायंस ने इसके अलावा मुंबई में देश का पहला कोविड अस्पताल स्थापित किया, 21 राज्यों और दो केंद्रशासित क्षेत्रों में अग्रिम पंक्ति के 50 लाख कर्मियों एवं आवश्यक सेवा प्रदाताओं को एक बार से ज्यादा इस्तेमाल किए जा सकने वाले 81 लाख मास्क प्रदान किए।
साथ ही रिलायंस ने 18 राज्यों के 249 जिलों में कोविड-19 सेवा में लगे 14,000 से ज्यादा अधिसूचित एंबुलेंस और वाहनों को 5.5 लाख लीटर मुफ्त ईंधन उपलब्ध कराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)