जरुरी जानकारी | रिलायंस ने फ्यूचर के 950 स्टोर के उप-पट्टे समाप्त किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत के खुदरा बाजार में अपना दबदबा कायम करने की कवायद में उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर रिटेल को उन 950 स्टोर के उप-पट्टे (सब-लीज) समाप्त करने का नोटिस भेजा है, जिन्हें उसने पहले अपने अधिकार में लिया था।

नयी दिल्ली, 10 मार्च भारत के खुदरा बाजार में अपना दबदबा कायम करने की कवायद में उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने फ्यूचर रिटेल को उन 950 स्टोर के उप-पट्टे (सब-लीज) समाप्त करने का नोटिस भेजा है, जिन्हें उसने पहले अपने अधिकार में लिया था।

किशोर बियानी की अगुवाई वाले फ्यूचर समूह की कंपनियों ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा कि उसे 835 फ्यूचर रिटेल स्टोर और 112 फ्यूचर लाइफस्टाइल स्टोर के पट्टे खत्म करने के लिए नोटिस भेजे गए हैं।

पिछले महीने रिलायंस रिटेल ने ऐसे स्टोरों का कब्जा ले लिया था जिनका किराया फ्यूचर समूह नहीं चुका पा रहा था। फिर ये स्टोर फ्यूचर समूह को परिचालन के लिए किराये पर दिए गए।

फ्यूचर रिटेल ने कहा, ‘‘रिलायंस की कंपनियों की ओर से कुछ संपत्तियों के उप-पट्टे समाप्त करने के नोटिस मिले हैं जिनमें 342 बड़े स्टोर (बिग बाजार, फैशन बाजार), 493 छोटे स्टोर (ईजी डे और हैरिटेज स्टोर) शामिल हैं।’’

फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस ने कहा कि उसे 34 ‘सेंट्रल’ स्टोर और 78 ‘ब्रांड फैक्टरी’ स्टोर के पट्टे समाप्ति के लिए नोटिस मिले हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘कंपनी के उसके खुदरा राजस्व परिचालन में लगभग 55 से 65 प्रतिशत योगदान इन स्टोर का रहता है।’’

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने फ्यूचर ग्रुप के रिटेल और लॉजिस्टिक्स कारोबार का अधिग्रहण करने के लिए अगस्त, 2020 में 24,713 करोड़ रुपये के सौदा की सहमति दी थी, लेकिन फ्यूचर समूह के साझेदार अमेजन ने कुछ अनुबंधों के उल्लंघन का हवाला देकर अदालत का दरवाजा खटखटाया जिसके कारण यह सौदा पूरा नहीं हो पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड