विदेश की खबरें | क्षेत्रीय देश चाहते हैं कि अफगानिस्तान के हालात उसके तथा क्षेत्र के लिए अच्छे रहें: जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफगानिस्तान के नजदीकी देशों के इस बात में हित पुरजोर सुरक्षित हैं कि अफगानिस्तान में घटनाक्रम उसके और क्षेत्र के देशों के लिए अच्छे रहें।

मॉस्को, आठ जुलाई भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफगानिस्तान के नजदीकी देशों के इस बात में हित पुरजोर सुरक्षित हैं कि अफगानिस्तान में घटनाक्रम उसके और क्षेत्र के देशों के लिए अच्छे रहें।

तालिबान लड़ाकों ने पिछले कुछ सप्ताह में अफगानिस्तान के अनेक जिलों पर कब्जा कर लिया है और समझा जाता है कि 11 सितंबर को अफगानिस्तान से अमेरिका और पश्चिमी देशों के सैनिकों की वापसी से पहले तालिबान का एक तिहाई देश पर नियंत्रण है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘अगर कोई आतंकवाद के मुद्दे पर देखे तो भारत और रूस दोनों कट्टरपंथी सोच, हिंसा, चरमपंथ और हिंसक उग्रवाद के खिलाफ हैं।’’

तीन दिन के रूस दौरे पर आए जयशंकर ने यहां प्राइमाकोव इंस्टीट्यूट ऑफ वर्ल्ड इकनॉमी एंड इंटरनेशनल रिलेशन्स में अफगानिस्तान पर पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही।

उन्होंने सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम बहुलवादी समाज हैं। हम निशाना बनाये जाते रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि हमने आतंकवाद, कट्टरपंथी, हिंसा पर और बहुलवादी समाजों को बचाने पर अपने रुख में बदलाव किया है।’’

जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों ने एक अविभाजित अफगानिस्तान, संप्रभु अफगानिस्तान का समर्थन किया है जहां अल्पसंख्यकों को उचित प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान पर भारत का रुख बदला नहीं है।

रूस की यात्रा के रास्ते में बुधवार को अपने तेहरान ठहराव को याद करते हुए जयशंकर ने कहा कि उन्होंने ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ से अफगानिस्तान के विषय पर विस्तार से बात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी