देश की खबरें | रेफरी राहुल गुप्ता, किशन चंद जोशी ने जीता एआईएफएफ वार्षिक खिताब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने 2022-23 सत्र के लिए मंगलवार को राहुल गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ रेफरी और किशन चंद जोश को सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी के खिताब से नवाजा।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने 2022-23 सत्र के लिए मंगलवार को राहुल गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ रेफरी और किशन चंद जोश को सर्वश्रेष्ठ सहायक रेफरी के खिताब से नवाजा।

भारत और मुंबई सिटी एफसी के विंगर लालियानजुआला छांगटे को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और राष्ट्रीय टीम के लिए उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हाल ही में एआईएफएफ साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना था।

मिजोरम के इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 2022-23 सत्र में भारत के लिए 12 मैचों में दो गोल किये थे जबकि एक में सहायक की भूमिका निभाई थी।  उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथी नंदकुमार सेकर और नाओरेम महेश सिंह को पछाड़कर यह पुरस्कार हासिल किया।

बेंगलुरु में वार्षिक आम बैठक के बाद महासंघ ने मनीषा कल्याण को एआईएफएफ की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच का पुरस्कार भारत के पूर्व खिलाड़ी क्लिफोर्ड मिरांडा को दिया गया। मिरांडा की देखरेख में ओडिशा एफसी ने सुपर कप जीता और एएफसी कप के लिए क्वालिफिकेशन हासिल किया।

प्रिया परथी वलाप्पिल को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला कोच चुना गया। भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रिया भारतीय महिला अंडर-17 टीम की वर्तमान मुख्य कोच हैं।

मुंबई सिटी एफसी के एक अन्य खिलाड़ी आकाश मिश्रा और भारतीय अंडर-17 टीम की सदस्य शिलजी शाजी को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रमश: पुरुष और महिला उदीयमान खिलाड़ी चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\