देश की खबरें | भर्ती अधिसूचना : कैट ने आरजे की याचिका पर आकाशवाणी को नोटिस जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने अस्थायी (कैजुअल) उद्घोषकों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना के खिलाफ रेडियो जॉकी (आरजे) एसोसिएशन की याचिका पर आकाशवाणी और अन्य को नोटिस जारी किये हैं।

नयी दिल्ली, 11 जून केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) ने अस्थायी (कैजुअल) उद्घोषकों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना के खिलाफ रेडियो जॉकी (आरजे) एसोसिएशन की याचिका पर आकाशवाणी और अन्य को नोटिस जारी किये हैं।

न्यायिक सदस्य मनीष गर्ग ने वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद की इस दलील का संज्ञान लिया कि ऑल इंडिया रेडियो ब्रॉडकास्टिंग प्रोफेशनल्स एसोसिएशन में करीब 20 अस्थायी उद्घोषक या आरजे शामिल हैं और ‘लंबे समय’ से काम कर रहे हैं, तथा ‘‘समान स्थिति वाले व्यक्तियों’’ के नियमितीकरण का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

अधिकरण ने कहा कि एसोसिएशन ने भी मामले में खुद को पक्षकार बनाने के लिए उच्चतम न्यायालय में अर्जी दायर की है।

कैट ने 10 जून को पारित आदेश में कहा कि चार अप्रैल की अधिसूचना ‘‘वर्तमान मूल आवेदन के फैसले के अधीन होगी’’।

न्यायाधिकरण ने कहा, ‘‘प्रतिवादियों को नोटिस जारी करें। चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल किया जाए।’’

कैट ने ऑल इंडिया रेडियो या आकाशवाणी, केंद्र और प्रसार भारती को पक्षकार बनाया है।

सुनवाई के दौरान प्रतिवादियों के वकील ने दलील दी कि याचिका ‘‘समय पूर्व’’ दाखिल की गई है, क्योंकि रिक्ति अधिसूचना पर आगे विचार किया जा रहा है और आवेदकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, क्योंकि वे ‘‘विशिष्ट वर्ग’’ से संबंधित हैं।

खुर्शीद ने इस दलील का विरोध करते हुए कहा कि अधिसूचना ‘‘मौजूदा अस्थायी उद्घोषकों के साथ नये अस्थायी उद्घोषकों को जोड़ने जा रही है, जिससे इनकी लंबी सूची में और इजाफा हो रहा है’’।

कैट ने इसके बाद मामले की अलगी सुनवाई 29 जुलाई के लिए टाल दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी