जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का 2021-22 में रिकॉर्ड 62.2 करोड़ टन उत्पादन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजानिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 62.26 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया है।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल सार्वजानिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड 62.26 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2020-21 में कंपनी ने 59.52 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था।

कोल इंडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा कि 2021-22 के दौरान बिजली कंपनियों को कोयले की आपूर्ति भी बढ़कर रिकॉर्ड 54.04 करोड़ टन पर पहुंच गई, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 44.5 करोड़ टन की तुलना में 21.4 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने कहा, ‘‘कोल इंडिया ने वित्त वर्ष 2021-22 को कोयले के रिकॉर्ड उत्पादन के साथ समाप्त किया। इस दौरान बिजली संयंत्रों को कोयले की रिकॉर्ड आपूर्ति की गई।’’

खनन कंपनी ने कहा कि उसने वित्त वर्ष 2021-22 की शुरुआत 99.13 करोड़ टन कोयले के साथ की थी।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 70 करोड़ टन कोयला के उत्पादन और आपूर्ति का लक्ष्य रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\