जरुरी जानकारी | चीन में बने सामानों पर निर्भर न रहें रीयल्टी कंपनियां: क्रेडाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रीयल्टी कंपनियों के संगठन क्रेडाई ने अपने 20 हजार डेवलपर सदस्यों से शुक्रवार को कहा कि वे चीन में निर्मित उत्पादों पर निर्भर नहीं रहें और भारत निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा दें।

नयी दिल्ली, 19 जून रीयल्टी कंपनियों के संगठन क्रेडाई ने अपने 20 हजार डेवलपर सदस्यों से शुक्रवार को कहा कि वे चीन में निर्मित उत्पादों पर निर्भर नहीं रहें और भारत निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा दें।

क्रेडाई ने यह आह्वान ऐसे समय किया है जब भारत और चीन के बीच सीमा विवाद नये शिखर पर पहुंच गया है। सोमवार रात को गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित बीस जवान मारे गये। इसके बाद देश भर में चीन विरोधी भावनाएं उफान पर हैं और विभिन्न क्षेत्रों में चीन के सामानों का बहिष्कार करने की मुहिम उठ रही हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

क्रेडाई ने एक बयान में कहा, "राष्ट्र के साथ एकजुटता में और गलवान घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि व सम्मान देते हुए क्रेडाई ने अपने सदस्यों से चीन में निर्मित वस्तुओं पर निर्भर नहीं रहने तथा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है।’’

क्रेडाई ने उन सभी संबद्ध उद्योगों से यह आग्रह किया है, जो रीयल एस्टेट डेवलपर्स को स्थानीय स्तर पर उत्पाद बनाने के लिए भवन निर्माण सामग्री की आपूर्ति करते हैं।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

क्रेडाई नेशनल के अध्यक्ष सतीश मगर ने कहा, "हम अपने सदस्य डेवलपर्स से अपील करते हैं कि वे चीनी सामानों पर निर्भर न रहें। वे जीवन और व्यवसाय के लिए 'स्वदेशी' या 'मेड इन इंडिया' को अपनायें।"

1999 में स्थापित दी कनफेडरेशन ऑफ रीयल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) भारत में निजी रीयल एस्टेट डेवलपर्स के लिए शीर्ष निकाय है। यह देश के 21 राज्यों और 220 शहरों के 20 हजार से अधिक डेवलपर्स का प्रतिनिधित्व करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू