खेल की खबरें | भारत के लिये खेलते हुए मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत महसूस की: हार्दिक पंड्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और मुंबई इंडियंस के आल राउंडर हार्दिक पंड्या ने बुधवार को कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत महसूस हुई और खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाये रखने के लिये उन्होंने अपने परिवार को श्रेय दिया।

चेन्नई, सात अप्रैल भारत और मुंबई इंडियंस के आल राउंडर हार्दिक पंड्या ने बुधवार को कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत महसूस हुई और खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाये रखने के लिये उन्होंने अपने परिवार को श्रेय दिया।

मुंबई इंडियंस द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किये वीडियो में हार्दिक ने कहा, ‘‘जब मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला तो मुझे महसूस हुआ कि आपकी जिंदगी में किस तरह का दबाव शामिल हो जाता है। निश्चित रूप से जिंदगी हमारे लिये बदलती है लेकिन व्यक्तिगत रूप से भी आपको सभी चीजों से उबरने की जरूरत होती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मुझे महसूस हुआ कि मानसिक स्वास्थ्य भी अहम है, जिसमें मेरे परिवार ने काफी बड़ी भूमिका अदा की जिन्होंने सुनिश्चित किया कि मैं सही जगह बना रहूं। ’’

मानसिक रूप से स्वस्थ होने पर ध्यान पिछले साल से ज्यादा दिया जा रहा है क्योंकि कोविड-19 महामारी ने खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने को मजबूर कर दिया जिसमें उनकी जिंदगी केवल होटल और स्टेडियम तक ही सीमित हो जाती है।

गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के शुरूआती मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगी।

भारत के लिये 60 वनडे और 48 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हार्दिक ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शारीरिक फिटनेस की अहमियत पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘दिन में सुनिश्चित कीजिये कि आप किसी तरह की ‘एक्टिविटी’ में हिस्सा लें जिससे आपकी फिटनेस ही अच्छी होगी, यह काफी महत्वपूर्ण है। अगर आप छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखोगे तो यह आपके शरीर के ध्यान के लिये अच्छा होगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\