खेल की खबरें | रीयाल मैड्रिड, मैनचेस्टर सिटी की नजरें चैम्पियंस लीग अंतिम आठ में जगह बनाने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रीयाल मैड्रिड का सामना अटलांटा से होगा जिसे उसने पहले चरण में 1 . 0 से हराया था । चोट के कारण बाहर रहे करीम बेंजीमा फिर से फॉर्म में है जिससे रीयाल मैड्रिड का आक्रमण मजबूत होगा । बेंजीमा ने वापसी के बाद दो मैचों में तीन गोल किये हैं । उनके अलावा कप्तान सर्जियो रामोस भी इस मैच के लिये उपलब्ध होंगे ।

रीयाल मैड्रिड का सामना अटलांटा से होगा जिसे उसने पहले चरण में 1 . 0 से हराया था । चोट के कारण बाहर रहे करीम बेंजीमा फिर से फॉर्म में है जिससे रीयाल मैड्रिड का आक्रमण मजबूत होगा । बेंजीमा ने वापसी के बाद दो मैचों में तीन गोल किये हैं । उनके अलावा कप्तान सर्जियो रामोस भी इस मैच के लिये उपलब्ध होंगे ।

मैनचेस्टर सिटी की टक्कर बोरूशिया मोंशेंग्लाबाख से होगी जिसे उसने पहले चरण में 2 . 0 से मात दी थी । ग्लाबाख को फरवरी से अब तक सभी छह मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है और उसके कोच मार्को रोस अगले सत्र में बोरूशिया डॉर्टमंड से जुड़ने जा रहे हैं ।

पहले चरण की ही तरह यह मैच ब्रिटेन की बजाय हंगरी में खेला जायेगा । सिटी प्रीमियर लीग में 14 अंक की बढत बनाये हुए है लिहाजा पहली बार चैम्पियंस लीग खिताब जीतने पर फोकस कर सकती है ।

पिछले यूरोपीय चैम्पियन बायर्न म्युनिख का सामना लाजियो से होगा । पहले चरण में 4 . 1 से जीत के बाद उसका अंतिम आठ में पहुंचना लगभग तय है । फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर राबर्ट लेवांडोवस्की पर अच्छे प्रदर्शन का दारोमदार होगा जो बुडेस्लिगा के तीन मैचों में छह गोल कर चुके हैं ।

वहीं चेलसी की टीम एटलेटिको मैड्रिड से भिड़ेगी और यह किसी प्रीमियर लीग टीम का इकलौता मैच है जो इंग्लैंड में हो रहा है । जर्मन टीमें मैनचेस्टर या लिवरपूल यात्रा नहीं कर सकी लेकिन एटलेटिको को वापसी पर मैड्रिड में पृथकवास में रहने की जरूरत नहीं है ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी