खेल की खबरें | रीयल कश्मीर ने आइजोल एफसी को 2-1 से हराया, गोकुलम केरला भी जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रीयल कश्मीर एफसी रविवार को यहां आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में आइजोल एफसी पर 2-1 की जीत के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई

श्रीनगर, नौ मार्च रीयल कश्मीर एफसी रविवार को यहां आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में आइजोल एफसी पर 2-1 की जीत के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई

रीयल कश्मीर की घरेलू मैदान पर यह लगातार पांचवीं जीत है और पिछले पांच मैच में चौथी जीत है।

इस जीत के साथ ही रीयल कश्मीर के 18 मैच में 32 अंक हो गए हैं जिससे वह चर्चिल ब्रदर्स और इंटर काशी से दो अंक पीछे हैं।

अब जब सिर्फ चार मैच बचे हैं तो खिताब की दौड़ में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

वहीं आइजोल एफसी रेलीगेट (नीचे की श्रेणी में खिसकना) होने की कगार से बाहर होने का मौका चूक गई और 16 अंक लेकर एससी बेंगलुरु से एक स्थान पीछे 11वें स्थान पर है।

सेनेगल के करीम सांब (31वें मिनट) ने रीयल कश्मीर को बढ़त दिलाई। फिर लालरिनजुआला (58वें मिनट) ने सत्र का अपना नौवां गोल करके आइजोल एफसी को बराबरी दिलाई।

रीयल कश्मीर के लिए ब्राजील के पाउलो सेजार (77वें मिनट) ने विजयी गोल किया।

जयपुर में एक अन्य मैच में पूर्व चैंपियन गोकुलम केरला ने राजस्थान यूनाईटेड पर 3-0 से जीत दर्ज की। विजेता टीम ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाई हुई थी।

गोकुलम केरला के लिए स्ट्राइकर थाबिसो ब्राउन ने 45वें और 81वें मिनट में दो गोल दागो जबकि अतुल उन्नीकृष्णन ने 57वें मिनट में तीसरा गोल दागा।

इस जीत से गोकुलम केरला लीग तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। उसके 18 मैच में 28 अंक है जिससे वह शीर्ष पर चल रही चर्चिल ब्रदर्स से छह अंक नीचे है।

राजस्थान यूनाईटेड के 18 मैच में 24 अंक हैं जिससे वह आठवें स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\