जरुरी जानकारी | आरबीएल बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 47 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आरबीएल बैंक ने मंगलवार को बताया कि प्रावधानों में दोगुनी बढ़ोतरी होने के कारण चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ मुनाफे 47 प्रतिशत घटकर 141.22 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई आरबीएल बैंक ने मंगलवार को बताया कि प्रावधानों में दोगुनी बढ़ोतरी होने के कारण चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ मुनाफे 47 प्रतिशत घटकर 141.22 करोड़ रुपये रह गया।

निजी क्षेत्र के बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले साल जून तिमाही में उसे 267.05 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

हालांकि, अप्रैल-जून 2020 तिमाही में बैंक की कुल आय थोड़ा बढ़कर 2,568.32 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 2,503.88 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने बताया की जून तिमाही में फंसे हुए कर्ज के लिए प्रावधानों और आकस्मिक व्यय के लिए प्रावधान दोगुने से अधिक बढ़कर 500.16 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 196.95 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

इस दौरान बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) या खराब ऋणों में पर्याप्त बढ़ोतरी हुए और यह एक साल पहले के 1.65 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 3.45 प्रतिशत हो गया।

इसी तरह शुद्ध एनपीए 0.65 प्रतिशत से बढ़कर 1.65 प्रतिशत हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\