जरुरी जानकारी | अगस्त की मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में संभवत: बदलाव नहीं करेगा रिजर्व बैंक: एसबीआई चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक आगामी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दर के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रख सकता है।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक आगामी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दर के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रख सकता है।

खारा ने बुधवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ जब एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) की बात आती है, तो कई बिंदुओं पर गौर करना पड़ता है। निश्चित रूप से इसमें मुद्रास्फीति का आकड़ा महत्वपूर्ण है... पिछले कुछ महीनों में हमने जो देखा उससे यह माना जा सकता है कि यह घट रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बैंक के रूप में हम नीतिगत दर में कटौती की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय बैंक यथास्थिति को कायम रखेगा।’’

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक आठ से 10 अगस्त 2023 को होनी है।

मौद्रिक समीक्षा पिछले महीने हुई बैठक में रिजर्व बैंक ने रेपो में लगातार दूसरी बार कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने कहा था कि वह चाहता है कि मुद्रास्फीति और नीचे आए।

फिलहाल रेपो दर 6.5 प्रतिशत है।

निजी पूंजीगत निवेश के बारे में पूछे जाने पर खारा ने कहा कि मजबूत खुदरा मांग से कॉरपोरेट क्षेत्र द्वारा क्षमता विस्तार में निवेश की आवश्यकता बढ़ती है। खपत बढ़ रही है और कॉरपोरेट क्षेत्र ने पूंजीगत व्यय पर गौर करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ जहां तक निजी पूंजीगत व्यय का सवाल है, हम सही गति और सही दिशा में हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\