जरुरी जानकारी | रेमंड रियल्टी लिमिटेड के शेयर विलय प्रक्रिया के बाद शेयर बाजारों में सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेमंड रियल्टी लिमिटेड के शेयर विलय प्रक्रिया के बाद मंगलवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हो गए।

नयी दिल्ली, एक जुलाई रेमंड रियल्टी लिमिटेड के शेयर विलय प्रक्रिया के बाद मंगलवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हो गए।

बीएसई पर शेयर ने 1,005 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह शुरुआती कीमत से 4.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,055.20 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर 1,000 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में पांच प्रतिशत चढ़कर 1,050 रुपये पर पहुंच गया।

रेमंड रियल्टी का बाजार मूल्यांकन 6,564.84 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी देश के अग्रणी रियल एस्टेट डेवलपर में से है। यह रेमंड समूह का हिस्सा है।

रेमंड लिमिटेड 2024 में अपने लाइफस्टाइल कारोबार को एक अलग सूचीबद्ध इकाई में विभाजित करने के बाद रियल एस्टेट खंड को एक अलग सूचीबद्ध इकाई में बदल रही है। यह अब केवल इंजीनियरिंग कारोबार पर ध्यान केंद्रित करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now