देश की खबरें | राहुल से मुलाक़ात के बाद प्रियंका से मिले राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक करने के एक दिन बाद बुधवार पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक करने के एक दिन बाद बुधवार पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की।

प्रियंका से मुलाकात के बाद राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता के साथ उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के बारे चर्चा हुई।

माना जा रहा कि शिवसेना उत्तर प्रदेश और गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए प्रयासरत है ।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शिवसेना के शामिल होने के सवाल पर राउत कहा, ‘‘मैं उद्धव ठाकरे जी से बात करूंगा और फिर इस बारे में बताऊंगा।’’

उन्होंने मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की थी और कहा था कि देश में विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए तथा कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन नहीं बन सकता।

महाराष्ट्र में दोनों पार्टियां सत्तारूढ महा विकास आघाड़ी का हिस्सा हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\