जरुरी जानकारी | रत्नवीर प्रीसिजन के आईपीओ को अंतिम दिन 93.96 गुना अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रत्नवीर प्रीसिजन इंजीनियरिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को अंतिम दिन बुधवार को 93.96 गुना अभिदान मिल गया। आईपीओ को संस्थागत निवेशकों की जबर्दस्त मांग देखने को मिली।
नयी दिल्ली, छह सितंबर रत्नवीर प्रीसिजन इंजीनियरिंग के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को अंतिम दिन बुधवार को 93.96 गुना अभिदान मिल गया। आईपीओ को संस्थागत निवेशकों की जबर्दस्त मांग देखने को मिली।
कंपनी स्टेनलेस स्टील वॉशर विनिर्माता और आपूर्तिकर्ता है।
एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 1,17,88,000 शेयरों के आईपीओ के लिए 110.76 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।
आंकड़ों के अनुसार, गैर संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 135.20 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) खंड को 53.95 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित हिस्से को 133.05 गुना अभिदान मिला है।
कुल 1,68,40,000 शेयरों के आईपीओ के तहत 1,38,00,000 नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें 30,40,000 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 93-98 प्रति शेयर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)