जरुरी जानकारी | रथेंद्र रमन कोलकाता के एसएमपी बंदरगाह के नए चेयरमैन बने

कोलकाता, नौ मई भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 1995 बैच के अधिकारी रथेंद्र रमन ने मंगलवार को कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह (एसएमपी) बंदरगाह के नए चेयरमैन का पदभार संभाला।

एसएमपी ने एक बयान में कहा कि रमन ने चेयरमैन का पद संभालने के बाद कोलकाता डॉक सिस्टम और हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने इसके पहले दक्षिण पूर्व रेलवे में मुख्य माल यातायात प्रबंधक (सीएफटीएम) के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।

बयान के मुताबिक, रमन को चार बार महाप्रबंधक के पदक और 2006 में रेल मंत्री के पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के लिए पूर्वी क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में भी काम किया, जहां उन्होंने बांग्लादेश के लिए पहली कंटेनर ट्रेन की आवाजाही और जोगबनी और बटनाहा रेल टर्मिनल के माध्यम से नेपाल में कंटेनर आवाजाही सहित कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)