देश की खबरें | रथ यात्रा: पुरी के गुंडिचा मंदिर में 'संध्या दर्शन' के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में पुरी के गुंडिचा मंदिर के सामने 'नवमी तिथि' के अवसर पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालु 'संध्या दर्शन' के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए।

पुरी, चार जुलाई ओडिशा में पुरी के गुंडिचा मंदिर के सामने 'नवमी तिथि' के अवसर पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालु 'संध्या दर्शन' के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए।

नवमी तिथि को यह अंतिम अवसर होता है जब श्रद्धालु बहुदा यात्रा से पहले भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की जन्मस्थली में उनके दर्शन कर सकते हैं।

बहुदा यात्रा वह दिन होता है जब भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा नौ दिनों के रथ यात्रा प्रवास के बाद अपने मंदिर लौटते हैं। यह यात्रा 27 जून से शुरू हुई थी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाईबी खुरानिया और राज्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने सुचारु दर्शन सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की निगरानी की।

खुरानिया ने कहा, "श्रद्धालु कतारों में मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं और यह प्रक्रिया सुबह से ही सुचारु रूप से जारी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी इंतजाम किए गए हैं। लोगों को मानदंडों का पालन करने की सलाह दी जा रही है।"

खुरानिया के अलावा, अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सौमेंद्र प्रियदर्शी, वरिष्ठ नौकरशाह अरविंद अग्रवाल, पुरी के जिलाधिकारी चंचल राणा, पुलिस अधीक्षक (एसपी) पिनाक मिश्रा और अन्य भी उपस्थित थे।

मिश्रा ने कहा कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की उम्मीद को देखते हुए सभी प्रबंध किए गए थे।

गुंडिचा मंदिर के पास 29 जून को हुई भगदड़ की दुखद घटना के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 50 लोग घायल हो गए थे।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने पहले कहा था कि मंदिर में आम लोगों को शुक्रवार शाम छह बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी।

एसजेटीए ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘शुक्रवार को संध्या दर्शन के अवसर पर श्री गुंडिचा मंदिर के सिंह द्वार में आम लोगों का प्रवेश शाम छह बजे से बंद रहेगा। देवताओं की बहुदा यात्रा से पहले किए जाने वाले आवश्यक अनुष्ठानों और विस्तृत तैयारियों के मद्देनजर यह व्यवस्था की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान