रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदना को मौका
अभिनेत्री रश्मिका मंदना रणबीर कपूर की फिल्म ''एनिमल'' में अभिनय करती नजर आएंगी. फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की. ''कबीर सिंह'' से चर्चा में आए संदीप रेड्डी वांगा अपराध पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. फिल्म को टी-सीरीज का समर्थन हासिल है.
मुंबई, 2 अप्रैल : अभिनेत्री रश्मिका मंदना रणबीर कपूर की फिल्म ''एनिमल'' में अभिनय करती नजर आएंगी. फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की. ''कबीर सिंह'' से चर्चा में आए संदीप रेड्डी वांगा अपराध पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. फिल्म को टी-सीरीज का समर्थन हासिल है.
टी-सीरीज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म में मंदना को लिये जाने की घोषणा की. ट्वीट में कहा गया है, ''उगादि और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर हम एनिमल की टीम में रश्मिका मंदना का स्वागत करते हैं. यह भी पढ़ें : ‘और भई क्या चल रहा है’ शो ने पूरा किया एक साल, कलाकारों ने केक काट मनाया जश्न
शूटिंग जल्द शुरू होगी.'' एनिमल फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अभिनय करते नजर आएंगे. फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी.
Tags
संबंधित खबरें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल: वानखेड़े में सितारों का जमावड़ा, रणबीर-आलिया और नन्ही राहा ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला (View Post)
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन: हैदराबाद में सितारों का जमावड़ा, जानें, स्थान, समय और मेहमानों की लिस्ट
शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहुंचे एक्टर के पैतृक गांव; थुम्मनपेट में किया 'सत्यनारायण व्रत' (View Pic and Watch Video)
VIROSH Wedding: रश्मिका और विजय देवरकोंडा की तेलुगु शादी संपन्न, टीम ने मीडिया को बांटी मिठाई; अब कोडवा रस्मों की तैयारी (Watch Video)
\