खेल की खबरें | चीनी ताइपे में राशिद, संधू संयुक्त 11वें स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राशिद खान और अजितेष संधू यहां सात लाख डॉलर इनामी यींगदर टीपीसी गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 11वें स्थान पर चल रहे हैं लेकिन बारिश और तेज हवाओं के बीच अधिकतर अन्य भारतीय गोल्फर तालिका में नीचे खिसक गए।
लिंकोऊ (चीनी ताइपे), 24 सितंबर राशिद खान और अजितेष संधू यहां सात लाख डॉलर इनामी यींगदर टीपीसी गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 11वें स्थान पर चल रहे हैं लेकिन बारिश और तेज हवाओं के बीच अधिकतर अन्य भारतीय गोल्फर तालिका में नीचे खिसक गए।
पहले दिन एक भारतीय शीर्ष पर था लेकिन तीसरे दिन के बाद कोई भी भारतीय शीर्ष 10 में भी शामिल नहीं है।
मुश्किल हालात में 70 का स्कोर बनाने वाले राशिद संयुक्त 11वें स्थान के साथ शीर्ष भारतीय हैं। संधू (73) भी उनके साथ बने हुए हैं। संधू दूसरे दौर के बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर थे।
ट्रेविस स्मिथ की पहला एशियाई टूर खिताब जीतने की संभावना बढ़ गई जब उन्होंने छह अंडर 66 का स्कोर बनाकर दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बढ़त बना ली। उनका कुल स्कोर 13 अंडर है।
गत चैंपियन चीनी ताइपे के ली चीह पो (69) और कल तक शीर्ष पर चल रहे थाईलैंड के चापचेई नीरत (71) उनसे एक शॉट पीछे संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
अन्य भारतीयों में हनी बैसोया (69) संयुक्त 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके साथ एस चिकारंगप्पा (72) हैं जो कल तक संयुक्त आठवें स्थान पर थे।
पहले दिन 64 के स्कोर से बढ़त बनाने वाले शिव कपूर (74) चार अंडर के कुल स्कोर से राहिल गंगजी (72) के साथ संयुक्त 31वें स्थान पर हैं।
वीर अहलावत (72) और एसएसपी चौरसिया (71) संयुक्त 44वें जबकि करणदीप कोच्चर (73) और मनु गंडास (72) संयुक्त 50वें स्थान पर हैं। उदयन माने (74) संयुक्त 57वें और अमन राज (76) संयुक्त 75वें पायदान पर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)