खेल की खबरें | राशिद खान ‘कपिल देव ग्रांट थॉर्नटन गोल्फ’ के दूसरे दौर के बाद शीर्ष पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार के अंतरराष्ट्रीय विजेता राशिद खान ‘कपिल देव ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट’ के दूसरे दौर के बाद शुक्रवार को यहां कुल छह अंडर 138 के स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

गुरुग्राम, एक दिसंबर दो बार के अंतरराष्ट्रीय विजेता राशिद खान ‘कपिल देव ग्रांट थॉर्नटन आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट’ के दूसरे दौर के बाद शुक्रवार को यहां कुल छह अंडर 138 के स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

 तीन बार के पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन दिल्ली के राशिद दो करोड़ रुपये के पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में 70 का कार्ड खेला। उन्होंने पहले दौर में 68 का स्कोर बनाया था।

राशिद के साथ पहले दौर में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे गुरुग्राम के करण प्रताप सिंह (68-71) दूसरे दौर में 71 के स्कोर के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर खिसक गए। उनका कुल स्कोर पांच अंडर 139 हो गया।

सुनहित बिश्नोई (69-70) करण के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है।

प्रतियोगिता का कट छह ओवर 150 का रखा गया जिसे 53 पेशेवर खिलाड़ियों ने हासिल किया।

राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मैसुरु के यशास चंद्रा एमएस (68) चार अंडर 140 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\