देश की खबरें | कोविड टीकाकरण को तेजी से बढाएं: केन्द्र ने चुनाव वाले राज्यों को सलाह दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में लगातार वृद्धि के मद्देनजर बृहस्पतिवार को उन राज्यों को संवेदनशील आबादी की रक्षा के लिए कोविड टीकाकरण को तेजी से बढ़ाने की सलाह दी जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर केंद्र ने भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में लगातार वृद्धि के मद्देनजर बृहस्पतिवार को उन राज्यों को संवेदनशील आबादी की रक्षा के लिए कोविड टीकाकरण को तेजी से बढ़ाने की सलाह दी जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने और मामले की सकारात्मकता, दोहरीकरण दर और नए मामलों के समूह की निगरानी करने और क्रिसमस तथा नए साल से पहले स्थानीय स्तर पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करने की सलाह दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने टीकाकरण की प्रगति के साथ-साथ कोविड-19 और ओमीक्रोन स्वरूप से निपटने के लिए राज्यों की सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की ऑनलाइन तरीके से समीक्षा करते हुए, राज्यों को सलाह दी कि महामारी का मुकाबला करने के लिए अपनी तैयारियों को पूरा रखें।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने दोहराया कि स्थानीय निरूद्ध क्षेत्र जैसे उपायों को तब लागू किया जाना चाहिए जब या तो जांच संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक हो जाए या 40 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन युक्त बिस्तर मरीजों से भर जायें।

भूषण ने कहा, ‘‘हालांकि, स्थानीय स्थिति और घनत्व जैसी जनसंख्या विशेषताओं के आधार पर और ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इन सीमाओं तक पहुंचने से पहले ही रोकथाम के उपाय कर सकते हैं और प्रतिबंध लगा सकते हैं।’’

राज्यों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रतिबंध को न्यूनतम 14 दिनों के लिए लागू किया जाना चाहिए।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ओमीक्रोन स्वरूप के कारण होने वाले संक्रमण के लक्षण सामान्य सर्दी जैसे होते हैं। टीकाकरण के बारे में, राज्यों को सलाह दी गई है कि वे पहली और दूसरी खुराक के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें और उन जिलों पर विशेष ध्यान दें जहां पहली और दूसरी खुराक कवरेज राष्ट्रीय औसत से कम है।

भूषण ने बैठक में कहा कि अगले कुछ महीनों में जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उन्हें विशेष रूप से कम कवरेज वाले जिलों में टीकाकरण में तेजी लाने की जरूरत है।

रोकथाम रणनीतियों पर, राज्यों को सलाह दी गई है कि वे रात्रि कर्फ्यू लागू करें, बड़ी सभाओं का सख्त नियमन सुनिश्चित करें और कोविड मामलों के नए समूह सामने आने पर ‘निरूद्ध क्षेत्र’ को तुरंत अधिसूचित करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट