देश की खबरें | दून में अनाथालय में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के एक अनाथालय में रहने वाले एक किशोर ने वहीं रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई है।

देहरादून, 29 नवंबर शहर के एक अनाथालय में रहने वाले एक किशोर ने वहीं रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई है।

देहरादून की नगर पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने बताया कि घटना शहर के तिलक मार्ग स्थित बाल वनिता आश्रम की है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता करीब पांच माह की गर्भवती है। हालांकि, उसकी मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला सामने तब आया जब पीड़िता बीमार हुई और उसने इस बारे में अनाथालय प्रशासन को बताया।

बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और दोनों की उम्र 17 साल है।

डोभाल ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी जांच शुरू कर दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now