देश की खबरें | हमीरपुर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति (दलित वर्ग) की नाबालिग लडक़ी से 35 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

हमीरपुर (उप्र), 24 सितंबर उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति (दलित वर्ग) की नाबालिग लडक़ी से 35 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी होने पर पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर शुक्रवार को प्रथमिकी दर्ज की। फिलहाल आरोपी फरार है।

बिवांर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता अपने पिता के साथ थाने आई। पिता ने गांव के ही नरेंद्र यादव पर शादी का झांसा देकर गत छह माह से बेटी के साथ बलात्कार करने आरोप लगाया।

पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर सिंह ने बताया गांव से कुछ दूरी पर उसका निजी नलकूप (ट्यूबवेल) है, जहां पर वह सब्जी की खेती करता है। उसने बताया कि उसकी बेटी वहीं सब्जी की रखवाली करने जाया करती थी, जहां गांव का ही नरेंद्र यादव शादी का झांसा देकर उसके साथ पिछले छह माह बलात्कार कर रहा था।

एसएचओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब मां को लड़की के गर्भवती होने का शक हुआ तो उसने पूछताछ की, तब जाकर पूरी घटना सामने आई और लड़की के गर्भवती होने की जानकारी मिली।

सिंह ने बताया कि लड़की का पिता पहले आरोपी के घर गया और उससे अपनी बेटी से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन आरोपी युवक ने उन्हें धमका कर भगा दिया, तब वह थाने आया और मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को करवाये गए चिकित्सीय परीक्षण में पीड़िता के चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\