देश की खबरें | दुष्कर्म मामला : गांधीनगर की अदालत आसाराम का बयान वीडियो कांफ्रेस के जरिये दर्ज करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में गांधीनगर की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 2013 के दुष्कर्म मामले में आरोपी व स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम का बयान वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दर्ज करेगी।

अहमदाबाद, 28 जुलाई गुजरात में गांधीनगर की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 2013 के दुष्कर्म मामले में आरोपी व स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम का बयान वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दर्ज करेगी।

इस मामले में आसाराम और छह अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश डी.के.सोनी ने इस सप्ताह अभियोजन पक्ष की ओर से सबूत पेश किये जाने का कार्य पूर्ण होने के बाद दंड प्रकिया संहिता (सीआरपीसी)की धारा-313 के तहत आरोपियों के और बयान दर्ज करने के लिए चार अगस्त की तारीख तय की है।

आसाराम के वकील सी.बी.गुप्ता ने बताया कि इस मामले में आसाराम के अलावा उसकी पत्नी लक्ष्मी, बेटी भारती और चार महिला अनुयायी ध्रुवबेन, निर्मला, जसी और मीरा आरोपी हैं तथा चार अगस्त को सीआरपीसी की धारा-313 के तहत उनके बयान दर्ज किये जाएंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2013 में एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में जोधपुर (राजस्थान) की एक अदालत ने 2018 में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह इस समय जोधपुर की जेल में है।

गांधीनगर की अदालत 2013 में हुए दुष्कर्म के मामले में अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस थाने में आसाराम के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर सुनवाई कर रही है। आसाराम पर दुष्कर्म करने, अप्रकृतिक यौन संबंध बनाने, आपराधिक साजिश रचने, सबूतों को नष्ट करने आदि के आरोप हैं।

आसाराम की पत्नी और बेटी सहित छह अन्य सह आरोपियों पर उकसाने, बंधक बनाने और साजिश रचने के आरोप हैं।

सूरत पुलिस ने पिछले साल छह अक्टूबर को दो बहनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। एक मामला आसाराम और दूसरा उसके बेटे नारायण साई के खिलाफ दर्ज किया गया था। दोनों पर दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, अवैध रूप से बंधक बनाने सहित कई धाराएं लगाई गई हैं।

बाद में, आसाराम के खिलाफ दर्ज शिकायत को अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि घटना वहां के आश्रम में हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी