देश की खबरें | दुष्कर्म मामला: फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री पायल घोष द्वारा अनुराग कश्यप पर दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले में फिल्म निर्देशक को तलब किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई,30 सितंबर मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री पायल घोष द्वारा अनुराग कश्यप पर दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले में फिल्म निर्देशक को तलब किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा- बिहार में NDA गठबंधन के तहत, BJP, JDU, LJP एक साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव: 30 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि कश्यप को नौ दिन पूर्व उनके खिलाफ दर्ज कराए गए मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को वर्सोवा पुलिस के समक्ष हाजिर होने को कहा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घोष अपने वकील नितिन सतपुते के साथ पुलिस थाने पहुंची थीं, जिसके बाद वर्सोवा पुलिस ने 22 सितंबर को कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कानपुर एनकाउंटर की तरफ किया इशारा, कहा- वह योगी का प्रदेश है कभी भी गाड़ी पलट जाती है.

अपनी शिकायत में घोष ने कहा कि कश्यप ने 2013 में उनके साथ बलात्कर किया था।

घोष ने मंगलवार को केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी और निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी।

मुलाकात के बाद मंत्री ने संवाददताओं से कहा कि राज्यपाल ने कहा है कि वह इस मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से बात करेंगे।

घोष ने सोमवार को आठवले के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन किया था और कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\